मुख्यमंत्री का संभावित उत्तर बंगाल दौरा 29 को, आधिकारियों ने इलाके का किया दौरा

जलपईगुड़ी, 24 जनवरी (हि.स.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 जनवरी को उत्तर बंगाल की दौरे पर पहुंच सकती है। जहां वे फुलबाड़ी स्थित वीडियोकॉन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बुधवार को जलपाईगुड़ी के जिलाधिकारी, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर और प्रशासन के आला आधिकारियों ने इलाके का दौरा किया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का 29 तारीख को उत्तर बंगाल का दौरा है। फुलबाड़ी के वीडियोकॉन ग्राउंड में मुख्यमंत्री एक सभा करेंगी। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इलाके में पहुंचे थे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर