सिलीगुड़ी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 11 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ रविवार को राज्य में भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली में महिलाओं की शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत आने वाले सभी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलीगुड़ी और प्रधान नगर थाने में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हलकि नोकझोक भी देखने को मिला।

सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा महिला मोर्चा महासचिव सोमा मजूमदार संदेशखाली में स्थानीय तृणमूल नेता लंबे समय से स्थानीय महिलाओं को प्रताड़ित और उनका शोषण कर रहे है। उन लोगों के खिलाफ भाजपा आज सड़कों पर उतरी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर