हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत पंचायतों में शिविर का आयोजन

खूंटी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। तोरपा प्रखंड के बारकुली और तोरपा पश्चिमी एवं कर्रा के घुनसुली व जुरदाग के पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कर्रा के जुरदाग एवं तोरपा के बारकुली और तोरपा पश्चिमी पंचायत में आयोजित शिविरों में कार्यक्रम के जिला प्रभारी पदाधिकारी रवि कुमार वर्मा ने शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण किया।

साथ ही हमारा संकल्प विकसित भारत की प्रतिज्ञा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को तड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे, की शापथ दिलाई गई।

जिला प्रभारी ने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ प्राप्त करने की अपील की। मौके पर एलइडी वैन के माध्यम से लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर लोगों को सरकार की योजनाओं से विस्तार से अवगत कराया गया। तोरपा के बारकुली में आयोजित षिविर में कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं मुखिया प्रतिमा तिड़ू द्वारा कंबल का वितरण किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर