खेत में मिला लापता किशोर का शव

हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)। लापता किशोर का शव एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 19 फरवरी से लापता था।

कार्तिक उम्र 13 वर्ष 9 फरवरी से घर से लापता था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई थी। आज खेत में लापता किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव निवासी सरदार सिंह का 13 साल का बेटा कार्तिक बीती 19 फरवरी को घर से निकला था। उसके बाद से कार्तिक वापस घर नहीं लौटा था। उसी दिन से कार्तिक का परिवार और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। भगवानपुर पुलिस को कार्तिक के लापता होने की तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कार्तिक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। कार्तिक शव मिलने के बाद कार्तिक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर