अधिकार मार्च रैली में शामिल हुए खूंटी से मूलवासी सदान मोर्चा के लोग

खूंटी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मूलवासी सदान मोर्चा के बैनर तले रांची के मोरहाबादी मैदान से मंगलवार को निकाली गई अधिकार मार्च रैली में खूंटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में मूलवासी सदान मोर्चा के लोग शामिल हुए। अधिकार मोर्चा रैली में शामिल होने के लिए खूंटी से बड़ी संख्या में मूलवासी सदान मोर्चा के लोग मोरहाबादी रांची के लिए रवाना हुए।

इनमें मुख्य रूप से सदान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव नारायण गौंझू, प्रदेश युवा अध्यक्ष सयूम अंसारी, जिला संरक्षक किशोर कुमार गौंझू, नरेंद्र कुमार साहू, महावीर महतो, विनोद राम, बजरंग महतो, कृष्णा महतो, राशिद खान, शफीक अंसारी, गोंदरा महतो आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर