भोपाल: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ पदाधिकारी और मुरैना के कांग्रेसी

भोपाल, 13 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं मुरैना के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

प्रदेश कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बसंत राय, ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी डॉ. सिद्धांत दुबे, शिवपुरी में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. नीलेश शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ऋचा तिवारी, रीवा टी.आर.एम. कॉलेज पूर्व प्राचार्य डॉ. रामलला शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के विंध्य संभाग के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी, रीवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपनारायण शर्मा, सतना प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपक कनौजिया, सागर प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. शिवानी वैश्य, महू प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा चतुर्वेदी, मऊगंज प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कैलाश गुप्ता, रीवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अमर पटेल, रीवा कोविड एसोसिएट अध्यक्ष डॉ. एस.एम. शर्मा, रीवा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र शर्मा, डॉ. टी.के. पाठक, डॉ. मनीष देव वर्मा सहित 12 जिलों के 60 से अधिक चिकित्सकों, 20 से अधिक फॉर्मासिस्ट एवं प्रबुद्धजनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा में शामिल हुए मुरैना के कांग्रेस नेता

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष शोभा शिवहरे, महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी, प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री रामदुलारी मौर्य, प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष तुलसा पलैया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भोपाल जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर