त्रिवेंद्र सिंह रावत के रोड शो में उमड़ी भीड़

हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। टिकट मिलने के बाद पहली बार हरिद्वार संसदीय क्षेत्र पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एक बड़े रोड शो के जरिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

शुक्रवार सुबह से नारसन बॉर्डर पर पहुंचे त्रिवेंद्र रावत का वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला एक रोड शो के साथ आगे बढ़ा। जैसे-जैसे उनका काफिला नारसन से आगे बढ़ता गया पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ते चले गए। रोड शो में 6 सौ से अधिक वाहनों की लंबी कतार नजर आई। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर त्रिवेंद्र रावत भी गदगद हो उठे। हरिद्वार पहुंचने पर काफिला जन सैलाब में बदल गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/पवन

   

सम्बंधित खबर