नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन

पूर्वी चंपारण,23 मार्च(हि.स.)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में शनिवार को बनकटवा प्रखंड के इनरवा फुलवार पंचायत स्थित कोचिला वन स्टेडियम में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कल्पना कुमारी व स्थानीय मुखिया किरण देवी ने संयुक्त रूप से किया।

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता अंशिका कुमारी,द्धितीय विजेता अंशु कुमारी और तृतीय विजेता हर्षा कुमारी रही। सभी विजेता बालिका को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं मुखिया ने संयुक्त रूप से मेडल व अंग-वस्त्र पहनाकर समान्नित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

   

सम्बंधित खबर