भाजपा का कमल खिलाने गांव-गांव सम्पर्क कर रहे भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र

प्रयागराज, 28 मार्च (हि.स.)। यमुनापार क्षेत्र में होली मिलन एवं विभिन्न पीड़ितों के सुख-दुःख में सम्मिलित होकर हालचाल जानने के साथ “फिर एक बार मोदी सरकार, चार सौ पार“ के संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ. संगम मिश्र लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में डॉ. संगम मिश्र गुरूवार को करछना कबरा के स्वतंत्र कुमार तिवारी के यहां होली मिलन समारोह में भाग लिए। उसके बाद अंतहिया ग्राम के शशिकांत शुक्ला के छोटे भाई कैंसर से पीड़ित होने व प्रधान भीरपुर धर्मराज पटेल के करीबी रिश्तेदार की ट्रेन से दुर्घटना होने के बाद परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष भड़ेवरा प्रदीप पांडेय, भीरपुर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह आदि के साथ विभिन्न गांवों में केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार की योजनाओं का स्मरण कराकर मोदी को समर्थन व वोट देने का आग्रह किया।

डॉ. संगम मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में मोदी को अपार जनसमर्थन देने के लिए जनता तैयार है। ऐतिहासिक जीत से भाजपा का कमल पूरे देश में खिलने से कोई रोक नहीं सकता।

इस दौरान शर्मिला सिंह, आरती सिंह, डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी प्रयागराज एसके तिवारी, प्रदुम्न कुमार शुक्ल, प्रधान सोनू पांडे, धर्मराज पटेल, आलोक मिश्रा, मोनू दुबे, पवन मिश्र, दिलीप शुक्ला, अमरेश मिश्रा, विजय प्रकाश, राजाराम चौधरी, स्वतंत्र कुमार तिवारी, धर्मेंद्र, नमन, प्रफुल्ल सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर