रामगढ़ पुलिस ने 880 किलो जावा महुआ किया नष्ट

रामगढ़, 31 मार्च (हि.स.)। एसपी डॉक्टर बिमल कुमार के निर्देश पर रविवार को सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 880 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया है। गोला थाना क्षेत्र में 200 किलो जावा महुआ, बासल थाना क्षेत्र में 200 किलो जावा महुआ, कुज्ज ओपी में 400 किलो जावा महुआ, भदानीनगर ओपी में 40 किलो जावा महआ, बरकाकाना ओपी में 40 किलो जावा महुआ एवं अवैध शराब के निर्माण के लिए संचालित विभिन्न सामग्री को नष्ट किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश /चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर