सब्जियों से भरी पिकअप वैन पलटी, छह घायल

जलपाईगुड़ी, 31 मार्च (हि.स.)। सब्जियों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह दुर्घटना रविवार दोपहर बानरहाट ब्लॉक के लक्ष्मीपाड़ा और देवपाड़ा चाय बागानों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर घटी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धूपागुड़ी के देवमाली से सब्जी लेकर एक पिकअप वैन लूक्सान की ओर जा रही थी। तभी पिकअप वैन का अगला पहिया फट गया। जिससे पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना में पिकअप वैन में सवार आठ में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर बानरहाट अस्पताल ले गए। इधर, घटनास्थल के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। घटना की सूचना पाकर बानरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन और सब्जियों को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जलपाईगुड़ी और मालबाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर