यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 45वां स्थापना दिवस

प्रयागराज, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के यमुनापार कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केक काटकर पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने शनिवार को लोकसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर, करछना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।

लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा कि भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी के सेवा सुशासन ने विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है, उसके कार्यकर्ता होने पर गर्व है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा जिन महापुरुषों ने पार्टी की नींव रखी आज उनका उद्देश्य भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। इसलिए पार्टी को उन महापुरूषों का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारी झंझरा चौबे बूथ में स्थापना दिवस मनाते हुए कहा आज सौभाग्य की बात है कि जिन महापुरुषों ने बरसों पहले भाजपा रूपी पौधरोपण किया, वह आज विशालकाय वटवृक्ष बन गया है। जो जन-जन की सेवा में समर्पित होकर ऐतिहासिक विकास, राष्ट्रवाद, समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जैसे अनेकों नेताओं द्वारा तिरंगे का सम्मान विश्वपटल पर स्थापित कर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल का कीर्तिमान स्थापित किया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि यमुनापार के 1434 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष करछना पंकज द्विवेदी, राजकुमार मिश्रा, धर्मराज पाल,अनुराधा शुक्ला,अशोक सिंह,कृष्ण कुमार द्विवेदी, रामसुमेर आदिवासी, विजय बहादुर सिंह, अनिल चतुर्वेदी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी,अरविंद तिवारी,सुनील प्रजापति,आर्यन शुक्ल आदि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर