छात्रों को जंक फूड और गलत खान-पान से परहेज करने की सलाह दी

कठुआ 08 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर बॉयज कठुआ के रसायन विज्ञान विभाग ने प्रिंसिपल प्रोफेसर सीमा मीर के मार्गदर्शन में मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रिंसिपल ने छात्रों को स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि मानव शरीर स्वयं एक मशीनरी है और इसके समुचित कार्य के लिए प्रत्येक अंग को उचित तरीके से काम करना चाहिए, इसलिए हमारे शरीर में वास्तव में क्या हो रहा है, इस तथ्य से अवगत रहने के लिए नियमित चिकित्सा जांच कराना सभी के लिए अनिवार्य है। बड़ी संख्या में विभिन्न स्ट्रीम के छात्रों द्वारा सक्रिय भागीदारी दिखाई गई और उन्होंने एक पोस्टर पर उक्त विषय के बारे में अपने विचार प्रदर्शित किए। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो.जगदीश कुमार ने छात्रों को जंक फूड और गलत खान-पान से परहेज कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, नियमित रूप से व्यायाम और योग को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। पूरा कार्यक्रम प्रोफेसर श्रद्धा आनंद, प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर राज कुमारी, डॉ नेहा शर्मा और डॉ शिवांगी शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का निर्णायक डॉ. संजय कार्लुपिया और प्रोफेसर रविंदर कौर द्वारा किया गया। उनके मूल्यांकन के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों का चयन किया गया, जिसमें सेम-2 की सानिया बिल्लोरिया प्रथम, सेमेस्टर 2 की तानिया राजपूत ने दूसर स्िान हासिल किया जबकि चौथे सेमेस्टर की सोहनी राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर