आरोपियों की पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तार

नगरोटा आरोपी फरार मामला
आरोपियों की पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तार
पति पत्नी समेत तीन गिरफ्तार किए गए
जम्मू
जानीपुर कोर्ट से आठ अप्रैल को नगरोटा पुलिस की हिरासत से फरार हुए आरोपी की मदद करने वाले एक और आरोपी को पकड लिया गया है। जिससे की इस मामले में अभी तक तीन लोगों को पकड लिया गया। इसमें एक पति पत्नी शामिल है। पुलिस ने पहले दो को पकडा था। उसके बाद तीसरे को पकड लिया गया है। इस घटना को लेकर जानीपुर पुलिस थाने में एफआईआर नंबर 44 में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए है। जबकि पीएसआई समेत दो को सस्पेंड किया गया है।
जानकारी के अनुसार बशारत हुसैन पुत्र मोहम्मद कबीर निवासी साज थन्नामंडी राजौरी को जगती पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ  नगरोटा थाने में दो मामले एफआईआर नंबर 362 तथा 430 दर्ज है। दोनों पिछले वर्ष के मामले है और एक मामला जगती पुलिस चौकी का था। दोनों मामले डकैती के है। जगती पुलिस ने उसे पकडा और उसकी पूछताछ की गई। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसकी कस्टडी बदली गई और उसे नगरोटा थाने की टीम के हवाले कर दिया गया। जैसे ही वह कोर्ट से बाहर आया तो उसने हथकडी से पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। जिससे की हवलदार सुरेन्द्र सिंह घायल हो गया। उसके बाद वह पुलिस के हाथों से भाग गया। उसके बाद पुलिस जानीपुर ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कुछ सबूत मिले जिसके बाद पुलिस ने एक एक करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सोहेल अहमद उसकी पत्नी सोनिया निवासी गांदरबल तथा जफर हुसैन निवासी राजौरी के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि जफर ने पूरा प्लान बनाया था। उसके बाद पति पत्नी की मदद ली गई। उसके बाद आरोपी गांदरबल में भाग गया। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांदरबल में छापा मारा। लेकिन रात को अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया। बाकी तीन को पकड लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
 

   

सम्बंधित खबर