आजादी के 70 वर्षों तक कांग्रेस व उसके सहयोगियों ने सबकी आंखों में धूल झोंका : सुशील त्रिपाठी

प्रयागराज, 25 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा इलाहाबाद 52 का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने शुक्ला गार्डन जायसवाल नगर व्योहरा औद्योगिक थाना प्रयागराज में किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों तक देश के अंदर सबसे अधिक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राज कर सबकी आंखों में धूल झोंका है। उसके प्रशासन के चलते करोड़ों लोग बुनियादी जरूरतों से वंचित रहे।

क्षेत्रीय महामंत्री ने आगे कहा कि गरीबों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का दोषी कोई और नहीं कांग्रेस और उसके पार्टनर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के इन 10 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उबर कर खुशहाली जीवन जी रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में चार करोड़ गरीब परिवारों को मकान मिला और अगले 5 साल में तीन करोड़ और लोगों को मकान देने का लक्ष्य भाजपा के संकल्प पत्र में दर्शित है। उन्होंने कहा कि मोदीजी के शासन में गरीब कल्याण के कार्यों की एक लम्बी श्रृंखला है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की उपलब्धियों से विपक्ष में बौखलाहट है। जिसके कारण सपा और कांग्रेस के लोग समाज के अंदर जातिवाद का जहर फैलाने व विभाजनकारी राजनीति करने पर आमादा हैं। लेकिन जनता अब उनके मंसूबों को जान चुकी है और अब इन्हें डकैती डालने की छूट नहीं देगी। कांग्रेस देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम गरीबी हटाओ का नारा देकर करती रही। लेकिन गरीबी तो नहीं हटी और गरीबों का पैसा सब कांग्रेसियों के पास पहुंच गया। जिसका एक-एक हिसाब मोदी सरकार लेकर रहेगी। क्योंकि हमने संकल्प लिया है गरीबों की गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा भ्रष्ट लोगों से वसूल लेंगे और देश के विकास की तरक्की में लगाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 400 पार का दिया गया। यह नारा अब जनता का संकल्प बन गया है। जनता ने ठान लिया कि अबकी बार 400 पार हैट्रिक वाली मोदी सरकार।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर