कोचे मुंडा के गांव ममरला में शनिवार को जुटेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता

खूंटी, 2 फ़रवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के संबंध में विचार विमर्श को लेकर केंद्रीय मंत्री तीन फरवरी शनिवार को तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा के पैतृक गांव ममरला में जुटेंगे।

इस संबंध में विधायक कोचे मुंडा ने बताया कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा प्रभारी रवींद्र राय, प्रदेश प्रभारी, सभी जिलाध्यक्ष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक तोरपा प्रखंड के ममरला में अपराह्न एक बजे से शुरू होगी। विधायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव मार्च या अप्रैल में संभावित है। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर