सिक्किम के पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी डॉ.एम.पी.सिंह की नवीन कृति : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

Dr. M.P. Singh's new work will be helpful in promoting tourism in Sikkim - Laxman Prasad Acharya

 

 

Dr. M.P. Singh's new work will be helpful in promoting tourism in Sikkim - Laxman Prasad Acharya

 

 

Dr. M.P. Singh's new work will be helpful in promoting tourism in Sikkim - Laxman Prasad Acharya

 

 

Dr. M.P. Singh's new work will be helpful in promoting tourism in Sikkim - Laxman Prasad Acharya

सुलतानपुर, 05फरवरी (हि.स.)। 'पुस्तकें हमें नयी राह दिखाती हैं। अपने भ्रमण को संस्मरण के रूप में प्रस्तुत कर डॉ.एम.पी.सिंह ने समाज की बेहतर सेवा की है। डॉ सिंह की कृति 'हिमालय के आंगन से' सिक्किम के पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।' यह बातें सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहीं।

नगर के क्षत्रिय भवन सभागार में सोमवार को आयोजित राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ.एम.पी.सिंह की दो कृतियों के लोकार्पण समारोह व कृति चर्चा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया।

श्री आचार्य ने कहा कि कश्मीर की तिरंगा यात्रा में मैं डॉ.एम. पी. सिंह के साथ था। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों का भ्रमण कर उसके बारे में जो लिखा है उसे पढ़कर देश-विदेश के पर्यटक इन क्षेत्रों में भ्रमण के लिए काफी आकर्षित होंगे।'

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप ने कहा कि साहित्य समाज को रास्ता दिखाता है। डॉ.सिंह की कृतियां साहित्य जगत को अनमोल उपहार हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने कहा कि बिरवा काव्य संग्रह पके हुए कवि की नवोदित कृति है। संवेदना, दर्शन और रमणीयता इन कविताओं के केंद्र में हैं। इस कृति में प्रकृति संरक्षण, प्रेम,आत्मा की यात्रा व पीढ़ियों का द्वंद आदि की कविता महत्वपूर्ण है। यह पहला संग्रह बताता है कि डॉ. सिंह प्रौढ़ सजग व संवेदनशील कवि हैं।

कृतिकार डॉ.एम.पी.सिंह ने अपनी दोनों कृतियों की रचना प्रक्रिया को बताते हुये कहा कि हिमालय के आंगन पुस्तक में कश्मीर, दार्जिलिंग और सिक्किम की यात्राओं पर संस्मरण लिखे गए हैं। बिरवा पुस्तक में विभिन्न समयों पर उपजी बत्तीस कविताओं का संग्रह है। सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुए समारोह में मंचस्थ अतिथियों ने डॉ एम पी सिंह की दो नवीन कृतियों का लोकार्पण किया।

स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर .ए.वर्मा एवं आभार ज्ञापन क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह व संचालन प्रोफेसर निशा सिंह ने किया।

क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, एमजीएस इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ. विनोद सिंह, प्रधानाचार्य महेश सिंह,भाजपा नेता राम चंद्र मिश्र आदि ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कृतिकार डॉ.एम पी सिंह ने सुलतानपुर जनपद की पहचान बाध से बने अनेक उत्पाद देकर अतिथियों को सम्मानित किया।

समारोह में राणा प्रताप पीजी काॅलेज के प्रबंधक बालचंद्र सिंह एडवोकेट, प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी, डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु, डॉ. जे.पी.सिंह, डॉ.ए.के.सिंह, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, शिव कुमार सिंह, जगजीत सिंह छंगू समेत कई प्रमुख लोग एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

/राजेश

   

सम्बंधित खबर