कइयों ने थामा भाजपा का दामन

जम्मू, 8 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा तालाब तिल्लो मंडल ने अपने अध्यक्ष केशव चोपड़ा के नेतृत्व में पंडित प्रेम नाथ डोगरा भवन कच्ची छावनी में पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भाजपा के जम्मू जिला अध्यक्ष प्रमोद कपाही की उपस्थिति में कई महिलाएं पार्टी में शामिल हुईं। जेकेयूटी के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, रेहाडी बख्शी मंडल के मंडल अध्यक्ष अतुल बख्शी, जिला महासचिव एडवोकेट राजेश गुप्ता, विस्तारक अशोक कुमार और अन्य नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रमोद कपाही ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से समाज के सबसे उपेक्षित और उत्पीड़ित वर्ग के लोगों को सीधा लाभ हुआ है। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए युद्धवीर सेठी ने मोदी सरकार की योजना के जमीनी स्तर पर असर की सराहना की और कहा कि भाजपा ने देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए काम किया है। केशव चोपड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के महत्व को पहचाना है। नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर