भाजपा सरकार व्यापारियों की हितैषी : राजवीर सिंह राजू

- व्यापार मंडल सम्मेलन में संगठन का विस्तार कर व्यापारियों ने सांसद को दिया ज्ञापन

कासगंज 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का व्यापारी सम्मेलन सर्कुलर मार्ग स्थित होटल फोर लीफ में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों की हितैषी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने व्यापारियों को संगठित रहने और उनकी समस्याओं में कदम से कदम मिलाकर साथ रहने का आश्वासन दिया।

सोमवार की शाम आयोजित हुए सम्मेलन में जिले भर के व्यापारी शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी ने भी व्यापारियों के हित में सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दी। संसद को व्यापारियों ने मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल की कई सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की व्यापार मंडल के मुख्य जिला संरक्षक पद पर एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, संरक्षक पद पर नवल कुलश्रेष्ठ एवं प्रदीप अग्रवाल सीए को संरक्षक नियुक्त किया।

प्रमुख समाजसेवी डॉ. पूजा वार्ष्णेय को प्रांतीय संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। 50 नए लोगों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। संगठन का विस्तार करते हुए पंकज शर्मा को नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार लोधी संगठन मंत्री नीरज शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, भगवती प्रसाद वर्मा को अध्यक्ष अथैया का एवं टिंकू कुमार को अथैया महामंत्री नियुक्त किया गया। जिले के विभिन्न कस्बे से आए व्यापारी नेताओं ने अपनी-अपनी मांगों को सदन में रखा, जिस पर सांसद राजवीर सिंह राजू भैया एवं आज की अध्यक्षता कर रहे एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बारीकी से सुनकर उस पर अमल करने का आश्वासन दिया। सात सूत्रीय ज्ञापन में व्यापार मंडल ने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को रखा जिस पर सांसद ने उसको पूर्ण करने के आश्वासन दिया। गौरी शंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, नीरज शर्मा, डी एस लोधी, राजवीर सिंह भल्ला, श्याम सुंदर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे। अमित महाजन, विशाल गुप्ता, विकास तिवारी, पूजा वार्ष्णेय ने संबोधित किया।

व्यापार मंडल के संरक्षक प्रदीप सीए ने एमएसएमई पर विस्तृत से सदन को विस्तार पूर्वक अवगत कराया। लीगल एडवाइजर अजय तिवारी ने भी व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा सतीश गुप्ता ने सभी व्यापारियों को पटका पहनाकर स्वागत किया एवं मंचासीन सभी अतिथियों का व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया।

अनिल अग्रवाल, सतवीर सिंह मंकू, अशोक अग्रवाल, दिनेश गर्ग, अंकिश अग्रवाल, मिंकी अग्रवाल, संजय महेश्वरी, बॉबी गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, कबीर प्रताप सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह सोलंकी, पदम महेश्वरी, रिंकू अग्रवाल, रजत बिड़ला, संजय अग्रवाल, गौरव वर्मा, संभव जैन, मयंक बिरला, आयुष अग्रवाल, आकाश जैन के साथ-साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र/मोहित

   

सम्बंधित खबर