देवप्रयाग में उमा भारती ने किया गंगा की अविरलता बनाये रखने का आह्वान किया

नई टिहरी, 14 मार्च (हि.स.)। देवप्रयाग में प्रवास कर रहीं साध्वी उमा भारती ने रामकुंड में भगवान राम का जप और ध्यान किया। साथ ही गंगा की अविरलता के लिए भी प्रार्थना की।

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में प्रवास कर रहीं साध्वी उमा भारती संगम स्थल पर नित्य गंगा पूजन व यज्ञ के लिए पहुंच रही हैं। यहां विद्वानों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय निवासियों से उन्होंने देवभूमि के प्रथम प्रयाग देवप्रयाग में गंगा की शुद्धता व अविरलता बनाये रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी यश नाम की कोई इच्छा नहीं है, किंतु वह पतित पावनी मां गंगा को अविरल प्रवाहित होते देखना चाहती हैं। गंगा मां आज दुखी हैं, सभी को मां गंगा के कष्टों को दूर करने के लिए आगे आना होगा। देवप्रयाग से इसकी शुरुआत हुई है, जो आगे जारी रहेगी।

साध्वी उमा भारती का देवभूमि के पंच प्रयागों में विश्व शांति व कल्याण के लिए प्रवास का कार्यक्रम है। जिसकी शुरुआत उन्होंने देवप्रयाग से की है। इस दौरान उनके द्वारा मीडिया व राजनैतिक लोगों से पूरी तरह दूरी बनाई हुई है। उनका पूरा समय ध्यान,जप, गंगा पूजन व आरती में व्यतीत हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल//सुनील

   

सम्बंधित खबर