प्रो. रामनाथ शास्त्री समृति पुरस्कार 2024 के लिए पुस्तकें आमंत्रित

जम्मू। स्टेट समाचार
डोगरी संस्था जम्मू ने प्रो. रामनाथ शास्त्री स्मृति पुरस्कार -2024 के लिए पुस्तकें आमंत्रित की हैं। डोगरी संस्था जम्मू के प्रधान प्रो. ललित मगोत्रा ने प्रतिष्ठित पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पुरस्कार किसी डोगरी लेखक को पिछले पाँच वर्षों के दौरान किसी भी शैली में लिखी गई उनकी पहली पुस्तक के लिए दिया जाता है।  इस वर्ष यह जनवरी 2019 से दिसंबर 2023 तक की समयावधि को कवर करेगा। लेखक अपने प्रकाशनों की तीन प्रतियां डोगरी संस्था, कर्ण नगर जम्मू में 31 मार्च 2024 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि किताबों के मूल्यांकन के लिए एक ज्यूरी का गठन किया गया है तथा पुरस्कार के लिए जमा करवाई गई पुस्तक साहित्य अकादमी, राज्य अकादमी या किसी सरकारी या गैर-सरकारी संगठन द्वारा सम्मानित नहीं होनी चाहिए। डोगरी संस्था जम्मू के महामंत्री राजेश्वर सिंह ‘राजू’ के अनुसार नए लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रो. रामनाथ शास्त्री के परिवार ने डोगरी संस्था जम्मू के सहयोग से 2014 में यह पहल शुरू की थी। इस वार्षिक पुरस्कार में 21,000 रुपये के नकद पुरस्कार के अतिरिक्त एक स्मृति चिन्ह और एक शॉल भी दिया जाता है। यह पुरस्कार 15 अप्रैल को डोगरी साहित्य के जनक प्रो. रामनाथ शास्त्री के जन्मदिन पर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी डोगरी लेखक जिन्होंने योग्यता अवधि के दौरान अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित की है, उन्हें अपनी किताबें समय पर जमा करनी चाहिए ताकि उस अवधि में छपी सभी किताबों का मूल्यांकन करके योग्य पुस्तक को पुरस्कार दिया जा सके।

   

सम्बंधित खबर