मानहानि का नोटिस देंगे अतोल सिंह

अतोल रावत पर गलत बयान बाजी करने पर बढ़ सकती कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें।।

अतोल कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में हो गये थे शामिल

उत्तरकाशी, 26 मार्च (हि.स.)। नगर पालिका बड़कोट के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता अतोल सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लगाये गये आरोपों पर मानहानि का नोटिस देने की बात कही है। इससे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की कभी इतनी दुर्दशा नहीं हुई, जितनी मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई है। रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बतौर कप्तान माहरा के गलत नीतियों के कारण गढ़वाल मंडल के दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसलिए माहरा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हटा देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने बीते दिनों बयान देते हुए कहा था कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने भ्रष्टाचार के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जबकि रावत ने इस बयान को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि माहरा ने उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। वे माहरा पर मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

हिंदुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर