पुलिस ने छह गौ तस्करों किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक तस्कर व कांस्टेबल घायल

बदायूं: गौतस्कर गिरफ्तार

बदायूं, 31 मार्च (हि.स.)। वजीरगंज थाना पुलिस ने उरैना के अगेई के जंगलों से शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पांच गौ तस्करों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों के बताए गए अन्य तस्करों के ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी की तो गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश शानू के गोली लग गई। जबकि तस्करों द्वारा की गई फायरिंग में कांस्टेबल निखिल पंवार भी घायल गया। तस्कर और कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

मामले में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 26 मार्च को बगरैन बिसौली रोड पर आवारा गोवंशों की हत्या कर तस्करी की गई थी, जिसको लेकर पुलिस गौ तस्करों की तलाश थी शनिवार देर रात में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वसीम, शारिक, तफसीर,हबीब,कासिम को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की उन लोगों ने बताया उनका साथी शानू और राशिद उर्फ़ टुईया बाइक से गौ तस्करी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो शानू और राशिद उर्फ़ टुईया पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जिसमें पुलिस कांस्टेबल निखिल पंवार को गोली लग गई। जबकि पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में शानू भी गोली लगने से घायल हो गया। तस्कर राशिद उर्फ़ टुईया अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। कांस्टेबल का तस्कर शानू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार गौ तस्करों के पास से पुलिस ने तमंचा,कारतूस, बाइक, पांच चाकू, दो बांका, चार रस्सी अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी गौ तस्करों साथ में मिलकर तस्करी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कल रात भी यह सभी तस्करी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सभी कई थानों में मुकदमें दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद सिंह/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर