नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल (हि.स.)। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फांसीदेवा थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कृष्णपाल है। घटना फांसीदेवा के चटहाट इलाके की है।

सूत्रों के अनुसार, कई दिनों से कृष्णपाल पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हड़कत करता था। नाबालिग को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था। वहीं, नाबालिग जब इसका विरोध करता तो उसे और उसके परिवार को पीटने की भी धमकी देता। बाद में नाबालिग ने पूरी घटना को परिवार को बताया। जिसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत फांसीदेवा थाने में बुधवार रात दर्ज करा दी। घटना की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। फांसीदेवा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर