विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने पोखरी ब्लाॅक के गांवों का भ्रमण कर सुनी समस्याएं

गोपेश्वर, 21 जनवरी (हि.स.)। विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने रविवार को चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के सिनाउ वल्ला, पल्ला, सिमखोली, काण्डई खोला का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी। विधायक के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान विधायक ने कहा कि सिमखोली-क्वीठी-गौचर संपर्क मार्ग का निमार्ण हर हाल में किया जायेगा। इस कार्य पर निमार्ण कार्य की प्रक्रिया त्वरित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिमखोली में जूनियर हाई स्कूल और उडामाण्डा रौता मोटर मार्ग का कार्य पूर्व में बहुत संघर्ष के बाद हो पाया है। जल्द ही पॉलीटेक्निक कॉलेज सुचारू रूप से चलना शुरू हो जायेगा।

इस दौरान राजेंद्र सिंह भंडारी ने विधायक निधि से युवक मंगलदल सिमखोली को 50 हजार रुपये और महिला मंगलदल सिमखोली को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं को विधायक के सम्मुख रखी। विधायक ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर