खेल मंत्री से मिले क्रीड़ा भारती और आशीर्वाद रंगमंडल के सदस्य

खेल मंत्री के साथ प्रतिनिधि

बेगूसराय, 23 मार्च (हि.स.)। क्रीड़ा भारती बेगूसराय एवं आशीर्वाद रंगमंडल के सदस्यों ने आज बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता से उनके आवास किरतौल में मिलकर जिले में खेल तथा कला संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

मौके पर आशीर्वाद रंगमंडल के निदेशक अमित रौशन, ललन प्रसाद सिंह, अनिल भारती, सचिन कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री रंधीर कुमार, जिला मंत्री राजकुमार एवं उपाध्यक्ष गौरव आनंद आदि उपस्थित थे। सभी ने खेल मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर मंत्री बनने पर बधाई दिया है।

इस अवसर पर आशीर्वाद रंगमंडल के निदेशक अमित रौशन ने कहा की बेगूसराय जिला खेल तथा कला संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी जिला रहा है। यहां से निरंतर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा के उद्गम होते रहा है। जिले से पहली बार किसी को खेल मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। आशा ही नहीं, वरन पूर्ण विश्वास है की इस क्षेत्र में जिले का संपूर्ण विकास होगा।

ललन सिंह एवं अनिल भारती ने कहा की बेगूसराय जिले में वॉलीबॉल खेल का साई प्रशिक्षण सेंटर सहित अन्य खेलों के आधारभूत संरचना विकसित करने की जरूरत है। इस दिशा में जिले के लाल खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता के हाथों कार्य पूर्ण होने की संभावना बन गई है। इसके साथ ही जिले में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की भी जरूरत है।

क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री रंधीर कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा जिले और राज्य में कई खेल अवसंरचनाओं का विकास किया गया है। इसमें ताइक्वांडो एकलव्य सेंटर खुल चुका है। जबकि वॉलीबाल का सेंटर खुलना बांकी है। वहीं, खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण पेंडिंग है, इसे पूरा किए जाने की जरूरत है।

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री राजकुमार ने कहा की बेगूसराय में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता के नेतृत्व में बने, ऐसी कामना है। इस दौरान खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने उपस्थित संगठन के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए खेल खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर