360 ग्राम गांजा बरामद, 02 व्यक्ति गिरफ्तार

भागलपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब की छापेमारी, सघन वाहन चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में जोगसर थाना की छापेमारी दल द्वारा दीपनगर चौक के समीप 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया और उनकी तलाशी के बाद उनके पास से360 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गांजा का व्यापार करना / खेती करना/ तस्करी करना दंडनीय अपराध है। अतः इस आलोक में उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में विनोद कुमार और घासी कुमार शामिल है। छापेमारी दल में कृष्णनंदन कु० सिंह थानध्यक्ष जोगसर, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश कुमार और सशस्त्र बल जोगसर थाना शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर